छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंज में हुई लाखों रुपये की चोरी सोमवार को पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक एसपी कार्यालय पहुँचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जानकारी के अनुसार गंज निवासी पीड़ित नारायण सिंह ने बताया कि गत 15 फरवरी को दोपहर में वह अपने पूरे परिवार के साथ एक सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होने गए थे घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और घर के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया चोरों ने अलमारी में रखे करीब 15 तोला सोने के जेवरात, जिनमें सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, झुमकी, चूड़ियां और सोने के सिक्के शामिल थे, चोरी कर दिए इसके अलावा चांदी की पायलें, चांदी के गिलास, सिक्के और करीब 70 हजार रुपये नगद भी चोरी कर लिए गए नारायण सिंह के अनुसार, चोरी गए कुल जेवरात और नगदी की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है घटना के तुरंत बाद बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।
0 Comments