सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दिनांक 03.03.2026 को दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियां करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया फरियादी संतोष पिता फूलसिंह अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.03.2026 की सुबह लगभग 09:30 बजे आरोपी साहब अहिरवार ने शराब पीने के लिए उससे रुपए मांगे मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा पास में पड़ी ईंट से प्रहार कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी रिपोर्ट पर अपराध धारा 119(1), 296, 115(2), 118(1), 351(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तत्पश्चात वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रभावी कार्यवाही के आधार पर आरोपी साहब अहिरवार पिता परशोत्तम अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।
इसी दिन मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मृत्युञ्जय मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उसने अपना नाम सोनू रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र 33 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड बताया
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू कीमत लगभग ₹500 बरामद हुआ आरोपी के पास उक्त चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया इस पर धारा 25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया आरोपी के विरुद्ध भी पूर्व में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।
0 Comments