घर के बाहर कुछ बदमाश धारदार हथियार लहराते नजर आए

सागर।होली दहन के कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस पार्षद निलोफर चमन अंसारी के घर के बाहर कुछ बदमाश धारदार हथियार लहराते नजर आए घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवगंज वार्ड की बताई जा रही है बदमाशों ने हथियारों के साथ पार्षद के घर में घुसने का प्रयास भी किया पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है
पार्षद निलोफर चमन अंसारी ने मामले की शिकायत मोतीनगर थाना में दर्ज कराई है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments