सागर। पठारी ब्रिज के पास दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए हैं सूचना मिलते ही जिला कंट्रोल सागर द्वारा तत्काल FRV 10 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया FRV 10 टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का त्वरित आकलन किया दोनों युवक घायल अवस्था में थे एवं उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी टीम ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा (CHC Banda) पहुंचाया जहां उनका उपचार प्रारंभ कराया गया घायलों का नाम राहुल पिता रामप्रसाद अहिरवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम तिनसुआ परसोंतम पिता देवकीनंदन, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तिनसुआ उक्त सराहनीय कार्यवाही में पुलिस स्टाफ आरक्षक क्रमांक 1135 सोबरन यादव एवं पायलट सोने सिंह लोधी की विशेष भूमिका रही टीम की त्वरित प्रतिक्रिया एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण दोनों घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।
0 Comments