सागर। कैंट थाना क्षेत्र के सदर में पढ़ाई के लिए कमरे में गए 12वीं कक्षा के विद्यार्थी का शव घर में फंदे पर लटका मिला बेटे को फंदे पर लटका देख मां व चाची उसे अचेत अवस्था में मेडिकल कालेज लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार सदर निवासी सतीष पिता दयाराम केशरवानी ने पुलिस को बताया कि वह लाइट फिटिंग का काम करता है उसके दो बेटे हैं 17 वर्षीय छोटा बेटा अनमोल कक्षा बारहवीं का छात्र था सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सतीष सिंधी कैम्प में लाइट फिटिंग का काम करने गए थे तभी उनकी भतीजी ने फोन कर सतीष को बताया कि अनमोल पढ़ने का कहकर अपने कमरे में गया था फिर कुछ देर बाद उसकी चचेरी बहन सानू उसे कमरे में देखने गई तो अनमोल पंखे के हुक पर लोहे की चेन से बने फंदे पर लटका हुआ था उसे तुरंत फांसी से नीचे उतारा गया लेकिन वह अचेत अवस्था में था उसकी मां व चाची उसे तुरंत मेडिकल कालेज लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मंगलवार को शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है घटना के बाद घर में मातम का माहौल है संयुक्त परिवार में इस तरह की घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
0 Comments