सागर। प्रदेश के केविनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से बहुप्रतीक्षित मिडवासा सिंचाई परियोजना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है इस महत्वपूर्ण परियोजना पर कुल 300 करोड़ की लागत आएगी जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
परियोजना के पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करैया जारो मोकलपुर,हनौताखर्दु,नारायणपुर,बंसिया बेरसला,बैरसिया,हफसिली,बिहारीखेड़ा तालग्वारी, गुआरी, बदरचुआ, घाटमपुर सगोरिया, अर्जना, एवं बरोदा रहली के अलावा नरयावली विधानसभा के ग्राम बरखुआ तिवारी, उदयपुरा तिवारी समनापुर, किशनपुर,रहली विधानसभा के ग्राम सेमराअंगद,सिमरिया बेलई,सेजपुरा देवरी,खांड़,रेवझा,हिलगन,मोहनपुरा एवं ढाना के लगभग 7200 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी इससे न केवल फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी लंबे समय से क्षेत्रवासी इस परियोजना की मांग कर रहे थे जिसे अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है ताकि हमारे क्षेत्र के किसान भी पंजाब,हरियाणा जैंसे,कृषि में वृद्धि करके कृषि लाभ कमाएं भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि किसान भाईयेां को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये, जिसको लेकर लगातार सरकार प्रयास कर रही है इस परियोजना से हजारों किसानों को लाभग मिलेगा तथा क्षेत्र में पानी की समस्या भी खत्म होगी यह केवल परियोजना नहीं किसानों और क्षेत्र वासियों के लिए पानी का वह स्रोत है जिससे अब खुशहाली ही खुशहाली होगी उन्होंने बताया कि परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं परियोजना स्वीकृत होने पर सरमन सिंह, नरवदा सिंह, विशाल सिंह, महाराज सिंह शिवकांत राजौरिया,प्रेमनारायण नगाईच मोनू राजपूत, डाॅ.कमलेश ठाकुर, गोकुल कुर्मी, बुंदेल सिंह,राममनोहर पांडेय अयज अवस्थी,शैलेंद्र खरे,राघवेंद्र राजपूत, ब्रजेश राजपूत, ओमकार दुबे, शिवप्रसाद कुर्मी जमुना कुर्मी, मनीष पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, वृंदावन कुर्मी, सीताराम कुर्मी, दुर्गा रैकवार सहित क्षेत्र के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार जताया है माना जा रहा है कि यह परियोजना सुरखी क्षेत्र के कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
0 Comments