सागर।प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर सिंगल ग्राम स्कीम के नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण करें एवं 24 फरवरी को जिले में जल स्वच्छता समिति की ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी उक्त निर्देश कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में दिए इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि कंसलटेंट इंजीनियर मौजूद थे
कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में निर्देश दिए कि आगामी 24 फरवरी को जिले की सभी ग्रामों में स्वच्छता समिति की ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी जिसमें ग्रामों में शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता पर विशेष चर्चा होकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिला अधिकारी निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर ग्राम सभाओं को संपन्न करेंगे उन्होंने कहा कि सिंगल ग्राम योजना के तहत किए जा रहे जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा कार्य प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए करें एवं 50 से कम नल कनेक्शन वाले ग्रामों में एक सप्ताह में नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण करें और हैंड ओवर की कार्यवाही करें उन्होंने कहा कि सड़कों का रेस्टोरेशन गुणवत्ता एवं समय सीमा में किया जावे कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो निर्माण एजेंसी कार्य में प्रगति नहीं ला रही है उन पर पेनल्टी लगाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ब्लैक लिस्ट किया जाए उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में कॉन्टैक्टर,कंसलटेंट इंजीनियर मौजूद रहे एवं कार्यों की प्रगति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य को पूरा करें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 3 लाख 34 हजार से अधिक नल कनेक्शन में से अभी एक लाख से अधिक नल कनेक्शन विभिन्न ग्रामों में किया जाना है जिनका कार्य प्रगति पर है कलेक्टर ने निर्देश दिए की समस्त अनुभवी अधिकारी ब्लॉक स्तर पर जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर लगातार मॉनिटरिंग करें उन्होंने कहा कि पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने एवं अवैध नल कनेक्शन करने वालों पर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जावे।
0 Comments