सागर।थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि शिवम चतुर्वेदी जो स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताता था ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर ₹1,00,000 की मांग की 18.02.2026 को शिवम चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ जो पुलिस वर्दी में थे एक बिना नंबर की नई बोलेरो वाहन से चायगढ़ कैफे शाहगढ़ पहुंचा फरियादी को तीनों के फर्जी होने का संदेह होने पर तत्काल थाना शाहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जांच में पाया गया कि वे वास्तविक पुलिस अधिकारी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि सुनियोजित तरीके से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे शिवम चतुर्वेदी फर्जी DSP राजकुमार ठाकुर फर्जी आरक्षक निवासी बरही जबलपुर
सतीश सिंह ठाकुर फर्जी आरक्षक निवासी बरही जबलपुर तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0 Comments