10 वर्षीय बालिका को 3 घंटे के प्रयासों के बाद सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

सागर।दिनांक 18.02.2026 को शाम लगभग 5:00 बजे थाना गोपालगंज अंतर्गत चौकी शनिचरी क्षेत्र में एक लगभग 10 वर्षीय बालिक पिता जितेंद्र रैकवार,निवासी कृष्णगंजथाना गोपालगंज अकेली एवं घबराई हुई अवस्था में भटकती हुई मिली बालिका स्पष्ट रूप से अपना पूरा पता भी नहीं बता पा रही थी और अत्यंत व्याकुल अवस्था में थी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी शनिचरी पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिका को तत्काल अपने संरक्षण में लिया तथा उसकी पहचान एवं परिजनों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास प्रारंभ किए प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि बालिका की माता कार्य हेतु बाहर गई थीं तथा इसी दौरान बालिका गलियों में घूमते हुए रास्ता भटक गई
पुलिस द्वारा तत्काल जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया बालिका की जानकारी आसपास के थानों एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित की गई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज जैन के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की सघन गलियों में सतत भ्रमण कर वार्डवासियों को बालिका की फोटो दिखाकर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया
लगभग 3 घंटे के अथक परिश्रम, सतर्कता एवं मानवीय संवेदनशीलता के बाद पुलिस को सफलता मिली और बालिका के पिता जितेंद्र रैकवार एवं माता से संपर्क स्थापित किया गया आवश्यक दस्तावेजों एवं मौखिक सत्यापन उपरांत बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया
परिजनों ने अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर भावुक होकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और चौकी शनिचरी स्टाफ की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments