आंगनवाड़ी स्टाफ को दिए आवश्यक निर्देश

सागर।जैसीनगऱ विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5 का कलेक्टर  ने जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों को दी जा रही शैक्षणिक और पोषण संबंधी सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया उन्होंने आंगनवाड़ी स्टाफ से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने केन्द्र में होने वाली दैनिकचर्या के बारे में भी जानकारी ली इस दौरान कलेक्टर ने छोटे बच्चों को पेंन, पेंसिल, चॉकलेट सहित अन्य उपहार भी दिए निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को वितरित किए जा रहे पोषाहार की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में नियमित रूप से निर्धारित सूची के अनुसार पौष्टिक आहार वितरित किया जाए और प्रतिदिन रंगीन रोटी भी परोसी जाए उन्होंने बताया कि रंगीन रोटी में चुकंदर, पालक सहित अन्य हरी और रंगीन सब्जियों का मिश्रण किया जाए, ताकि बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व सहज रूप से प्राप्त हो सकें निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी स्टाफ से आंगनवाड़ी केन्द्र में नामांकित बच्चों की संख्या की जानकारी ली उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में नामांकित सभी बच्चों के नाम दीवाल पर चस्पा किए जाएं, इसी प्रकार उन्होंने कहाकि आंगनवाड़ी में मिलेने वाली पोषण आहार की सूची को भी दीवाल पर बड़े अक्षरों में चस्पा किया जाए इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित माताओं और किशोरियों से चर्चा की, उनके स्वास्थ्य एवं खानपान की जानकारी प्राप्त की उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता और पोषण पर विशेषध्यान दिया जाए उन्होंने आंगनवाड़ी स्टाफ को आंगनवाड़ी में समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी  एसडीएम रोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments