6 माह से लापता युवक की हत्या का पर्दाफाश पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार

सागर।जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध सागर पुलिस ने एक अत्यंत जघन्य, संवेदनशील एवं सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता प्राप्त की है यह मामला प्रेम, विवाह, अवैध संबंध विश्वासघात और नृशंस हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसने क्षेत्र में व्यापक चर्चा को जन्म दिया था थाना प्रभारी देवरी हरिराम मानकर के नेतृत्व में देवरी पुलिस टीम द्वारा 6 माह से लापता युवक की हत्या के अंधे मामले को सुलझाने में सफलता अर्जित की गई प्राप्त जानकारी केअनुसार मृतक युवक प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर बहेरिया दिनांक 20 अगस्त 2025 से देवरी से लापता था घटना दिनांक से ही देवरी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी आरोपियों की तलाश हेतु गंभीरता से विवेचना की जा रही थी पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई जिसमें तकनीकी साक्ष्य, सामाजिक जानकारी पारिवारिक पृष्ठभूमि मोबाइल लोकेशन, पूछताछ एवं गोपनीय सूचनाओं को लगातार संकलित किया गया
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस को यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने प्रेमी सोहेल खान निवासी गांधी वार्ड देवरी के साथ अवैध संबंध थे इसी अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी पुलिस विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रेमी ने साजिश के तहत मृतक को पहले दिनभर शराब पिलाई, उसके पश्चात सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को देवरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल ग्राउंड में दफना दिया शव को दफनाने के बाद आरोपियों द्वारा उस पर नमक डालकर एवं मिट्टी से ढककर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया किन्तु देवरी पुलिस द्वारा की गई सूक्ष्म विवेचना सतत निगरानी और पेशेवर पुलिसिंग के चलते आरोपियों की साजिश अधिक समय तक छुप नहीं सकी पुलिस द्वारा संदिग्धों से सख्ती एवं विधिसम्मत पूछताछ करने पर आरोपी सोहेल खान ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर स्कूल ग्राउंड से शव बरामद किया गया शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया आरोपी सोहेब खान पिता नवाज खान निवासी गांधी वार्ड देवरी जिला सागर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया आरोपी का पीआर प्राप्त कर मामले में और भी पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments