सागर।राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल के माध्यम से जिला पुलिस कंट्रोल रूम सागर को एक अत्यंत गंभीर सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उम्र 35 वर्ष, निवासी भगवानगंज, सागर द्वारा पारिवारिक कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है
सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा बिना समय गंवाए एफआरवी 09 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया
एफआरवी 09 में तैनात पायलट प्रशांत सोनी प्रधान आरक्षक 1348 दिलीप अग्निहोत्री ने असाधारण तत्परता साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अत्यल्प समय में मौके पर पहुंचकर युवक की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उपचार हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में भर्ती कराया जिससे युवक की जान बचाई जा सकी
यह सराहनीय कार्य यह दर्शाता है कि नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में डायल 112 प्रभारी आरकेएस चौहान के नेतृत्व में डायल 112 टीम अत्यंत उत्कटता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है
टीम की त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली, सटीक निर्णय क्षमता और अनुशासित कार्यशैली के कारण संकट की इस घड़ी में एक परिवार को अपूरणीय क्षति से बचाया जा सका डायल 112 पुलिस टीम दिन-रात आमजन की सहायता, सुरक्षा एवं जीवन रक्षा हेतु सतत् रूप से कार्यरत है, जिससे आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।
0 Comments