विवि बौद्धिक संपदा अधिकारों को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाना समय की आवश्यकता

सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में विभागीय अकादमिक फोरम के अंतर्गत शिक्षा में अमूर्त संपत्तियों तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों की साक्षरता का संवर्धन विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ग्लोबल विलेज कालेज सोलापुर महाराष्ट्र के प्राचार्य डॉ. बेटकर एम.एम.मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.रानी दुबे द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत से हुआ अपने व्याख्यान में डॉ. बेटकर ने बौद्धिक संपदा अधिकारों को भौतिक संपदा अधिकारों के समतुल्य बताते हुए कॉपीराइट एवं पेटेंट के विभिन्न प्रकारों पर सुस्पष्ट एवं सउदाहरण चर्चा की उन्होंने पेटेंट ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया, पेटेंट फाइलिंग के प्रकार तथा पेटेंट कराने की पात्रता को सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया साथ ही शिक्षा में पेटेंट के स्वरूप, शैक्षिक पेटेंट की महत्ता एवं उपयोगिता तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित दंडात्मक प्रावधानों की भी जानकारी दी डॉ. बेटकर ने संपूर्ण व्याख्यान को शिक्षा-केंद्रित रखते हुए आकर्षक एवं तथ्यपरक प्रस्तुति के माध्यम से अध्यापकों एवं शोधार्थियों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का संतोषजनक एवं तार्किक उत्तर दिया कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार जैन ने विभागीय अकादमिक फोरम की भूमिका को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में नवाचार को दी गई प्राथमिकता का उल्लेख किया उन्होंने शोधार्थियों से समाज एवं राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए शोध कार्य करने तथा अपने नवाचार में मौलिकता और व्यावहारिकता सुनिश्चित करने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी प्रशांत अहिरवार ने तथा अतिथि परिचय शोधार्थिनी आस्था बानो द्वारा एवं  आभार ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सावन कुमारी द्वारा किया  किया इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ. धर्मेंद्र कुमार सर्राफ, डॉ. अभिषेक कुमार प्रजापति, डॉ. अनूपी समैया, डॉ. पुष्पिता राजावत, डॉ. रजनीश अग्रहरि,डॉ.नवीन सिंह,डॉ.प्रवीण कुमार टी. डी. डॉ. रमाकांत, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. शिव शंकर यादव एवं डॉ. शकीला खान सहित विभाग के एम.एड. विद्यार्थी एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments