इंजीनियर ने ही रची थी चोरी की साजिश 20 लाख का मशरूका जब्त

ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन अंतर्गत नागौद-खजुराहो रेल खंड पर पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में फुलवारी ग्राम स्थित रेलवे स्टेशन भवन से लाखों रुपये के इलेक्ट्रिकल सामान की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज चोरी का हैरान करने वाला पहलू यह है कि, वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि प्रोजेक्ट में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ही निकला थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन जब्त किया है कुल जब्त सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है पुलिस के अनुसार के-3कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नागौद से खजुराहो तक रेलवे लाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है ग्राम फुलवारी स्थित रेलवे स्टेशन भवन के एक हाल में कंपनी का स्टोर रूम बनाया गया था जहां लगभग 30 लाख रुपये का इलेक्ट्रिकल सामान रखा हुआ था फरियादी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर को वह अपने गृह ग्राम गया हुआ था 21 जनवरी को वापस लौटने पर जब स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया तो वहां से केबल वायर पीवीसी पाइप व अन्य इलेक्ट्रिकल सामग्री गायब मिली चोरी गए सामान की कीमत करीब 15,17,808 आंकी गई मामले में देवेंद्रनगर थाना में अपराध क्रमांक 57/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर प्रोजेक्ट में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अंकित माथुर पर संदेह हुआ पूछताछ में उसने चोरी की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की आरोपी अंकित माथुर उम्र 35 वर्ष, निवासी 32 लीलाधर कॉलोनी भानपुर थाना छोलामंदिर, जिला भोपाल (म.प्र.) ने पुलिस को बताया कि चोरी किया गया इलेक्ट्रिकल सामान उसने नागौद निवासी व्यापारी को बेच दिया था इस खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी राकेश गर्ग, उम्र 39 वर्ष, निवासी हरदुआ मोहल्ला थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके गोदाम से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।



Post a Comment

0 Comments