नरसिंहपुर। जिले में अवैध शराब तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर महज एक रुपये का इनाम घोषित किया है यह फैसला पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने लिया है जिसे लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है घटना 9 जनवरी 2026 की है करेली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाडरवारा से नरसिंहपुर की ओर थार वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की जैसे ही संदिग्ध थार वाहन नजर आया पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन करीब 200 मीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने वाहन को रोक लिया वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से 44 पेटी देसी शराब मिली जिसकी कुल मात्रा करीब 396 लीटर बताई गई है मौके से सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना धनराज लोधी मौके से फरार होने में सफल रहा।
0 Comments