सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स एसयूओ प्रथा सिंह सार्जेंट विधि चौबे एवं कैडेट सारा पांडे ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है एमपी एवं सीजी डायरेक्टोरेट,सागर ग्रुप हैडक्वार्टर तथा 7 एमपी गर्ल्स बटालियन द्वारा तीनों कैडेट्स को सम्मानित किया गया इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. सुमन पटेल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कैडेट्स ने यह उपलब्धियाँ अर्जित कीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाई.एस.ठाकुर कुलसचिव डॉ.एस.पी.उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय परिवार ने कैडेट्स एवं एएनओ को बधाई दी एसयूओ प्रथा सिंह (यूएमएटीएच) ने ऑल इंडिया बैकिंग चैंपियनशिप (AIBC) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन्हें एडीजी स्तर से ₹25,000 एवं मुख्यमंत्री द्वारा ₹75,000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है साथ ही नौसेना प्रमुख,राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री द्वारा एट होम सम्मान भी प्रदान किया गया प्रथा सिंह को AIBC पदक,डीजी एप्रिसिएशन मेडलियन राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया फ्लैग एरिया में रक्षा सचिव को ब्रीफिंग देकर उन्होंने नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वहीं सार्जेंट विधि चौबे एवं कैडेट सारा पांडे ने रिपब्लिक डे कैंप (RDC) के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।
0 Comments