सागर । जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है वहां से विकास का मार्ग निकलता है सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सपने को पूरा करने का केंद्र बनेगा राहतगढ़ का चहुमुखी विकास होगा यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में 100 करोड रुपए से अधिक कार्यों की भूमि पूजन एवं लोकार्पण एवं सांदीपनि विद्यालय की लोकार्पण के अवसर पर कही उन्होंने कहा कि विद्यालय भव्य आधुनिक संसाधनों से युक्त है जिसमें हमारे राहतगढ़ के विद्यार्थी यहां आत्याधुनिक शिक्षा प्राप्त कर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगेें उन्होंने कहा कि यह सांदीपनि विद्यालय का नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि सांदीपनि ने आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्री बलराम ने शिक्षा प्राप्त की और अब आप सभी इस सांदीपनि विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करें और आगे बढ़े मंत्री राजपूत ने कहा कि विद्या सबसे बड़ा धन होता है इसे कोई चुरा नहीं सकता जितना बांटों, उतना बढ़ता है उन्होंने कहा कि शिक्षा का विकास जहां से फैलता है वहां विकास आगे बढ़ता है मंत्री राजपूत ने कहा कि हमने जब पढ़ाई करते थे तो उस समय चाॅक और डस्टर से पढ़ाई होती थी और टेबल कुर्सी जगह टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ना पड़ता था अब इनकी जगह स्मार्ट क्लास ने ले ली है जिसके माध्यम से पढ़ाई करना बेहद सरल और रोचक हो गया उन्होंने कहा कि सुरखी की विधानसभा क्षेत्र के सभी मिडिल एवं हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी मध्य प्रदेश शासन शीघ्र ही सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों के आने जाने के लिए बसों की व्यवस्था करेगा मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते पूरे देश में चहूं ओर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है डिजिटल इंडिया, स्किल डेव्हलपमेंट जैंसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कार्य किया जा रहा है मंत्री राजपूत ने कहा सभी अभिभावकों से अपील की कि आप सभी प्रति माह होने वाली बालक शिक्षक संघ की बैठक में आए और विद्यालय के साथ अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी लें इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विकास के पर्याय बनते जा रहे हैं सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है पंचायत अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मडिया डैम के माध्यम से सिंचाई भी सिचित होगी और शुद्ध पेयजल भी मिलेगा उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पेयजल के लिए लगातार कार्य कर रही है सांदीपनि विद्यालय सहित 100 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपजन इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, सुरेंद्र रघुवंषी,भाजपा नेता विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार पप्पू तिवारी, गोविंद बटयावदा, सुरेंद्र शर्मा प्रमोद पटैल, रंधीर सिंह, अजब सिंह यादव, केके अग्रवाल, रामकुमार यादव मनोज नामदेव, पूनमदास कबीरपंथी अरविंद सिंह टिंकू राजा, पार्षद नेकीराम खटीक, प्रमीण गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
0 Comments