सागर।शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है जिस कारण पुलिस को उसकी तलाश में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार हत्या के मामले में फरार आरोपी सुशील चढ़ार पिता रामसेवक चढ़ार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुड़िया, थाना पनागर जिला जबलपुर है आरोपी की जानकारी देने या उसे पकड़वाने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रहेगी।
0 Comments