आदतन अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जिला बदर

सागर।थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में 06.02.2026 को फरियादी ओम प्रकाश चौरसिया, निवासी बंडा द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी बस क्रमांक CG 04 E 2224 को गोपालगंज प्राइवेट बस स्टैंड से निकाल रहे थे तभी आरोपी इकबाल खान, निवासी शनिचरी थाना गोपालगंज द्वारा विवाद करते हुए फरियादी को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी उक्त रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 73/2026 अंतर्गत धारा 296ए, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इकबाल खान एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध जिला दंडाधिकारी संदीप जी.आर. द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला बदर आदेश जारी किया गया था उक्त आदेश के अंतर्गत जिले के 41 आदतन अपराधियों को जिला बदर किए जाने के निर्देश दिए गए थे जिनमें इकबाल खान का नाम भी सम्मिलित है
प्रकरण में अपराध घटित पाए जाने पर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कलेक्टर द्वारा जारी जिला बदर आदेश के अनुपालन में जिला बदर की कार्रवाई करते हुए वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा आरोपी को जिले की सीमा से बाहर थाना नारहट, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) तक छोड़ा गया।

Post a Comment

0 Comments