जैसीनगर में संपन्न हुई विशेष जनसुनवाई

सागर।कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा आयोजित जनसुनवाई जिले के आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है आज जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन कर्ताओं शिकायतकर्ताओं और योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया विकासखंडीय जनसुनवाई के आयोजन से जहां एक ओर आमजन के समय और पैसे की बचत हो रही है वहीं दूसरी और लोगों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने एवं जिलेवासियों को उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण पेश करते हुए कलेक्टर ने आज जैसीनगर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन से आवेदन प्राप्त किए एवं मौके पर ही आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए
जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद,राशन कार्ड, पेंशन,आवास योजना किसान क्रेडिट कार्ड, विद्युत कनेक्शन सड़क निर्माण, जलापूर्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रमुख थे कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए अधिकांश मामलों में तत्काल फैसला लिया गया, जबकि कुछ अन्य मामलों में समय-सीमा निर्धारित कर अग्रिम कार्यवाही के आदेश दिए गए इस जनसुनवाई के दौरान संकल्प से समाधान अभियान के तहत भी कई आवेदनों का निराकरण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments