सागर। कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले मोमिनपुरा में बुधवार की रात दुकान खोलने की बात को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद के दौरान एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को चाकू मार दिए जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे पक्ष के साथ भी मारपीट की गई दोनों पक्षों ने थाना में पहुंचकर शिकायत की पुलिस ने बताया जबलपुर से आकर सागर के मोमिनपुरा में रहने वाले बादशाह मंसूरी ने पुलिस को बताया कि मोमिनपुरा में किराए की दुकान लेकर वह फर्नीचर का व्यवसाय करता है उसके घर के पास शेरू राइन रहता है चार फरवरी की रात करीब सवा नौ बजे बादशाह जब अपनी दुकान पर था तभी शेरू राइन वहां आया और बादशाह को अगले दिन से शाम छह बजे दुकान बंद कर देने की बात कही बादशाह ने जब छह बजे दुकान बंद न करने की बात कही तो शेरू ने उस पर डंडे से हमला कर दिया जिसमें उसे चोटें आई वहीं दूसरी ओर मोमिनपुरा मढ़िया विठ्ठल नगर निवासी शेरू उर्फ शेरअली पिता अब्दुल गनी ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि वह मकरोनिया में गैराज में कार सुधारने का काम करता है उसके घर में पास बादशाह मंसूरी उर्फ टीपू की फर्नीचर की दुकान है बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे शेरू जब अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था तभी अक्सा मस्जिद के पास उसे बादशाह उर्फ टीपू मिला टीपू ने शेरू को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया जब फरियादी ने उसे गालियां देने से मना किया तो टीपू ने अपने पास से नुकीली चीज निकाली और हमला कर दिया।
0 Comments