सागर। देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चीमाढाना रोड पर इन दिनों कथित तौर पर बड़ा जुआ संचालित हो रहा है रात के समय बैटरी की रोशनी में यहां खुलेआम जुआ फड़ लगाए जाने की बात सामने आ रही है चर्चा है कि इस पूरे अवैध कारोबार की बागडोर पास के कैरी गांव का एक दबंग सरपंच संभाले हुए है उसके हौसले इस कदर बुलंद बताए जा रहे हैं कि वह खुले तौर पर कहता फिरता है यहां पुलिस कुछ नहीं कर सकती ऊपर से नीचे तक सब मैनेज है रसूखदारों की भीड़ और खास इंतजाम चीमाढाना रोड पर लगने वाले इस जुआ फड़ पर सागर बंडा और रहली के अलावा दमोह नरसिंहपुर और रायसेन जैसे आसपास के जिलों से भी रसूखदार जुआरी लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंच रहे हैं सूत्रों के अनुसार फड़ पर जुआ खेलने वालों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है ताश के पत्तों के बीच चाय-पानी, गुटखा और सिगरेट की लगातार व्यवस्था रहती है ताकि खेल में किसी तरह की बाधा न आए 50 से 60 लोगों की मौजूदगी और बड़े पैमाने पर लगने वाले दांव पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
0 Comments