सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा विभाग और उन्नत अनुसन्धान केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में अग्निशामक यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय सुरक्षा अधिकारी प्रो.राजेन्द्र यादव बालिका छात्रावास की मुख्य अधीक्षिका प्रो. ऋतु यादव, मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल एवं उन्नत अनुसन्धान केंद्र के प्रभारी डॉ. विवेक पाण्डेय उपस्थित थे मुख्य वक्ता डॉ. विवेक पाण्डेय ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि सामान्यतया आग छह प्रकार के कारणों जैसे ठोस पदार्थ, द्रव, गैस, विद्युत्, धातु और कुकिंग आयल से लगती है इस कारणों से लगने वाली आग को बुझाने के लिए आमतौर पर अलग-अलग अग्निशामक तकनीक और रसायन उपयोग किये जाते हैं लेकिन पाउडर आधारित अग्निशामक यंत्र से अधिकतम प्रकार के आग बुझाए जा सकते हैं. यह उपकरण विश्वविद्यालय के प्रत्येक भवनों कार्यालयों एवं केन्द्रों पर उपलब्ध हैं उन्होंने अग्निशामक यन्त्र के उपयोग के विभिन्न चरणों को विस्तारपूर्वक बताया उन्होंने आग बुझाते समय स्वयं को सुरक्षित रखने के भी उपायों को बताया इस अवसर महिला एवं पुरुष सुरक्षा कर्मियों ने आग लगने और बुझाने का मॉक ड्रिल किया सभी सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया।
0 Comments