सागर।30 जनवरी कलेक्टर ने शाहगढ़ स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक खेल मलखंभ के प्रदर्शन का उन्होंने अवलोकन किया विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट संतुलन, शारीरिक सामर्थ्य और अनुशासन का परिचय देते हुए अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के मलखंभ कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं वर्तमान में अच्छा करियर बनाने के लिए खेल का क्षेत्र महत्वूपर्ण है उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा भविष्य में जिला राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
0 Comments