मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  मंदसौर में भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया प्रथम चरण में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से लोक का निर्माण किया गया है लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की उन्होंने मंदिर परिसर में मंदिर की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति को प्रदर्शित करने वाली चित्र
प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर परिसर में पालकी में रजत प्रतिमा के रूप में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री ने ई-कार्ट में बैठकर पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और इसकी भव्यता को सराहा मुख्यमंत्री ने 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण किया इसके मध्य में स्थापित रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का दिव्य आभास कराता है मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी पशुपतिनाथ लोक मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जिसे और अधिक भव्य बनाया गया है शिवना नदी की बहती जलधारा के समीप स्थित यह लोक पहले से कहीं अधिक आकर्षक एवं मनमोहक हो गया है चार प्रवेश द्वारों के माध्यम से श्रद्धालुओं की
सुगम आवाजाही सुनिश्चित की गई है।

Post a Comment

0 Comments