सागर।शासकीय हाई स्कूल धबोली में करियर मेला एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीआई बण्डा के प्राचार्य एवं उनके स्टाफ द्वारा कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया आईटीआई बण्डा के प्राचार्य राजीव यादव ने विद्यार्थियों कोआईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड्स की जानकारी दी तथा इन ट्रेड्स के माध्यम से शासकीय एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया उनके साथ आए ट्रेनिंग ऑफिसर एम.के. प्रजापति रामचरण अहिरवार एवं अनंत साहू ने अपनी-अपनी ट्रेड्स पर विस्तृत व्याख्यान दिए कार्यक्रम में कक्षा नवमी के 50 एवं कक्षा दसवीं के 25 विद्यार्थियों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि दिवाकर द्वारा पूरे कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की गई अंत में विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार जैन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments