कलेक्टर की जनसुनवाई बनी जिले वासियों के लिए वरदान मौके पर ही निराकरण एवं फैसला

सागर।कलेक्टर द्वारा आयोजित जनसुनवाई अब जिले के आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है आज शाहगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में सौकड़ों आवेदनकर्ताओं, शिकायतकर्ताओं और योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम  नवीन सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों किसानों,महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, विद्युत कनेक्शन, सड़क निर्माण, जलापूर्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रमुख थे कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए अधिकांश मामलों में तत्काल फैसला लिया गया, जबकि कुछ अन्य मामलों में समय-सीमा निर्धारित कर अग्रिम कार्यवाही के आदेश दिए गए इस जनसुनवाई के दौरान संकल्प से समाधान अभियान के तहत भी कई आवेदनों का निराकरण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि शामिल थे।


Post a Comment

0 Comments