सागर।जिले में बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर प्रशासन सजगता से कार्य कर रहा है इसी कड़ी में कलेक्टर ने शाहगढ़ स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामी पाते ही कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल बाउंड्रीवॉल निर्माण के निर्देश दिए प्रशासन की मुस्तैदी का असर यह रहा कि निर्देश के महज दो घंटे के भीतर निर्माण सामग्री और श्रमिकों के साथ दीवार का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं मौजूद थीं निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं के साथ सीधा संवाद किया एक अभिभावक की तरह छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे लक्ष्य बड़ा रखें उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसाधन और आर्थिक कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
0 Comments