नेताजी के पेट में बच्चा है

मध्यप्रदेश के सतना शहर से एक अजब-गजब मामला सामने आया एक खबर के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित सतना डाग्नोस्टिक सेंटर की सोनोग्राफी रिपोर्ट ने उस वक्त हड़कम्प मचा दिया जब नेता जी के पेट में बच्चा होना बताया गया दरअसल नेताजी पेट में तकलीफ हुई तो वे उक्त सेंटर 13 जनवरी को पहुंचे और सोनोग्राफी करवाई जिसमें बताया गया कि आपके पेट में उल्टा गर्भाशय है जब नेताजी ने यह सुना तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई फिलहाल इस मामले में हुई शिकायत के बाद कोई भी जिम्मेदार कुछ कहने को तैयार नहीं जब इस रिपोर्ट के बारे में मीडिया ने डॉ. से जानकारी चाही तो वे भी कुछ कहने से बचते रहे बताते हैं कि इस सेंटर की पहले भी कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी और इसे बंद भी कराया गया था उधर, सीएमएचओ डॉ. ने मीडिया से कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे।

Post a Comment

0 Comments