अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

सागर।थाना गौरझामर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है
घटना 21.01.2026 को थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भटुआ टोला, सुनार नदी के पास अवैध शराब का परिवहन एवं संग्रहण किया जा रहा है सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल अनीरा बाबा मंदिर रोड, भटुआ टोला पहुँची जहाँ एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे शराब की पेटियाँ उतारते व जमा करते हुए दिखाई दिया
पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सत्यम लोधी उम्र 31 वर्ष, निवासी भुजबल के घर के पास नयापुरा गौरझामर,थाना गौरझामर, जिला सागर बताया जप्ती की कार्यवाही टॉर्च की रोशनी में मौके पर तलाशी लेने पर 
14 खाकी रंग की पेटियाँ (कार्टून)
प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव देशी लाल मसाला शराब कुल 700 पाव कुल मात्रा 126 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 70,000/- रुपये प्रत्येक पाव 180 ML, कंपनी सीलबंद अवैध रूप से रखे पाए गए आरोपी से शराब रखने व परिवहन संबंधी लाइसेंस अनुमति पत्र मांगा गया जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका वैधानिक कार्यवाही आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखने एवं परिवहन करने का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर थाना गौरझामर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया जप्तशुदा शराब विधिवत जप्त कर सुरक्षित रखी गई।


Post a Comment

0 Comments