मंदिर की पवित्र दान-पेटी में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर।मोती नगर थाना में 16.01.2026 को फरियादी भगवत प्रसाद अवस्थी, पिता स्व.दशरथ प्रसाद अवस्थी, उम्र 52 वर्ष, निवासी अतिथि हाउस कॉलोनी, धर्मश्री अवैधकर वार्ड, सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे दिनांक 15.01.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे मंदिर में पूजा कर ताला बंद कर घर चले गए थे
दूसरे दिन प्रातः लगभग 07:00 बजे मंदिर खोलने पर पाया गया कि मंदिर का ताला एवं दान-पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा दान-पेटी में रखी लगभग 8 से 10 हजार रुपये की नगद राशि चोरी हो चुकी थी
घटना की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 331(4), 305(ग) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सघन पतासाजी करते हुए संदिग्ध आरोपी को चिन्हित किया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी
रूपेश पिता नंदराम कोरी उम्र 24 वर्ष निवासीअवैधकर वार्ड सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने मंदिर की दान-पेटी से चोरी करना स्वीकार किया बरामदगी एवं वैधानिक कार्यवाही आरोपी के कब्जे से चोरी गई 5040 रुपये नगद राशि बरामद कर जप्त की गई आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Post a Comment

0 Comments