फर्जी दस्तावेजों में पकड़े गए डॉक्टर साहब

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले की आंच अभी तक शांत नहीं हुई है बडे पैमाने पर हुए घोटाले की गूंज प्रदेश की विधानसभा से लेकर देश की संसद तक में सुनी गई इसी घोटाले से जुडे ताजे मामले में एक सरकारी डॉक्टर को हाल ही में सजा सुनाई है फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल सीट हासिल कर सरकारी डॉक्टर बने शख्स को भोपाल की अदालत ने दोषी करार दिया है अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना की अदालत ने आरोपी डॉ. सीताराम शर्मा को तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई यह मामला बहुचर्चित व्यापमं घोटाले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कड़ी है दोषी डॉ.सीताराम शर्मा वर्तमान में जिला भिंड के शासकीय चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ है अभियोजन के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2009 में पीएमटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मध्य प्रदेश के राज्य कोटे का अवैध लाभ लेने के उद्देश्य से मुरैना जिले की अंबाह तहसील का कूटरचित फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है उसने अपनी हाईस्कूल 1984 और इंटरमीडिएट 2001 की शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त की थी अंबाह तहसील के अभिलेखों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी के नाम से कोई भी मूल निवासी प्रमाण पत्र कभी जारी नहीं किया गया था इस फर्जीवाड़े का खुलासा राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की शिकायत के बाद हुआ जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मध्य प्रदेश की मेडिकल सीटों पर कब्जा कर रहे हैं प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक आकिल खान एवं सुधा विजय सिंह भदौरिया ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया अदालत ने आरोपी डॉ.सीताराम शर्मा को तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई यह मामला भी बहुचर्चित व्यापमं घोटाले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Post a Comment

0 Comments