सागर।पुलिस कंट्रोल रूम में आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सहकर्मी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यवाहक निरीक्षक रामस्वरूप उपाध्याय कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शिरीष कुमार कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 681 तरवर सिंह
आर. ट्रेड हेमराज घारू कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रेवाराम कोरी
शामिल रहे विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके एस.डी.ओ.पी.राहतगढ़ योगेंद्र सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक नीतेश वायकर की विशेष उपस्थिति रही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट अनुशासित एवं निष्ठावान सेवाकाल की मुक्तकंठ से सराहना की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं बल्कि जीवन की नई शुरुआत है पुलिस विभाग को इनके अनुभव, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा पर सदैव गर्व रहेगा उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया पुलिस परिवार की ओर से दी गई इस विदाई ने कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह और अधिक आत्मीय हो गया कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।
0 Comments