शिवपुरी। पुलिस द्वारा अभियान के तहत जिलेभर में वाहन चैकिंग की जा रही है इसी क्रम में पुलिस ने नरवर थाने के सामने करैरा से भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई की बाइक को रोक लिया जब विधायक के भाई ने वहां से जबरन जाने का प्रयास किया तो एक पुलिसकर्मी ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली इसी बात पर वह शिक्षक नाराज हो गया और उसने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करते हुए उसे धक्के मार दिए इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है जानकारी के अनुसार विधायक रमेश खटीक के भाई भाग्यचंद्र खटीक निजामपुर विद्यालय मगरौनी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं गुरुवार की शाम पौने पांच बजे जब वह नरवर से मगरौनी जा रहे थे उसी दौरान नरवर थाने के सामने वाहन चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों में शामिल राजवीर बघेल और परमाल सिंह कुशवाह ने उनकी बाइक को रोक लिया बाइक रोकने का कारण पूछा गया तो सिपाहियों ने हेलमेट न लगाना बताया इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें दीवानजी से बात करने के लिए कहा शिक्षक भाग्यचंद्र खटीक ने दीवानजी से बात करने की बजाय वहां से जाने लगे और एक अन्य बाइक चालक को भी गाड़ी उठाकर चलने के निर्देश दे दिए इस पर एक पुलिसकर्मी परमाल सिंह कुशवाह ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और थाने की तरफ जाने लगा पीछे से भाग्यचंद्र खटीक उनके पीछे दौड़े और पुलिसकर्मी से हाथापाई करते हुए उनमें धक्का मार दिया पर जब यह कहा कि वह बाइक को भी थाने में रखेगा तो विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी को धमकी दी कि वह बाइक को घर रखकर जाएगा इस पर राजवीर बघेल ने विधायक के भाई को कहा कि मैं किसी का नौकर नहीं हूं बाइक रखने घर नहीं आऊंगा वर्दी उतार दूं क्या इस पर विधायक के भाई ने कहा कि आप चालान काट दो चाबी निकालना कानून में नहीं है अंत में विधायक के भाई को तीन सौ रुपये का चालान कटवाना पड़ा।
0 Comments