सागर।डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (NGS) एवं एडवांस्ड मॉलिक्यूलर तकनीक विषय पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार प्रायोजित चार दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन 27 से 30 जनवरी 2026 तक स्वदेशी भवन जैव प्रौद्योगिकी विभाग में किया गया कार्यशाला का उद्घाटन विभागाध्यक्ष एवं निदेशक अनुसंधान एवं विकास प्रो.श्वेता यादव द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में आधुनिक जैविक अनुसंधान में उन्नत मॉलिक्यूलर एवं सीक्वेंसिंग तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुएप्रतिभागियों को नवीन अनुसंधान विधियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया कार्यशाला के संयोजक एवं मुख्य आयोजक डॉ.सी.पी.उपाध्याय सहायक प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कार्यशाला की योजना समन्वय एवं सफल संचालन किया गया उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. दीक्षी अंगीरा, सहायक प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया।
0 Comments