सागर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के पांचवे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए जहां राज्यपाल पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया राज्यपाल ने समारोह में 19 विद्यार्थियों को पीएचडी,46विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और लगभग 200 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में नए अवसरों को प्राप्त करने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने में अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर निखारते रहें उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मिली उपाधियां सिर्फ कागज का प्रमाण पत्र नहीं बल्कि जिम्मेदारियों का आमंत्रण पत्र है उन्होनें विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल, शोध, नवाचार से देश को निरंतर आगे बढ़ाते रहें राज्यपाल ने कहा कि सत्य बोलना धर्माचरण और पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति है उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण हमारी ही नहीं बल्कि विश्व की आवश्यकता बन कर उभरा है उन्होंने कहा कि विद्यार्थी का धर्म है कि वह माता-पिता और अपने गुरुजनों द्वारा दी गई शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए शिक्षा को अपने आचरण में लाएं उन्होंने कहा शिक्षा केवल स्कूल, विद्यालय विश्वविद्यालय तक ही सीमित नहीं है परिवार, समाज से भी शिक्षा ग्रहण की जाती है ध्यान रहे कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत को विकसित भारत बनाने की नींव हैं उन्होंने कहा कि हम शिक्षा लेकर सिर्फ नौकरी करने वाले न बने बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई नई शिक्षा नीति ने देश की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा दी है उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा जीवन में आगे बढ़ते हुए आपको सफलता के पथ तक पहुँचाने वाले माता-पिता, गुरुजनों की साधना, त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूलें अपने माता-पिता, गुरुजनों, समाज और राष्ट्र का सम्मान करें उन्होंने कहा कि आप सभी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की कर्णधार पीढ़ी हैं राज्यपाल ने गुरुजनों से कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व ही विद्यार्थियों में ज्ञान और कौशल का संचार करता है देश को उच्च कुशल और ज्ञान से परिपूर्ण व्यक्ति देना शिक्षक का कर्तव्य और धर्म होता है आपकी प्रतिभा, ज्ञान और कौशल से किए गए कार्य,अध्ययन,अध्यापन की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और ज्ञान का प्रकाश पहुंचे।
0 Comments