श्रवण कुमार की तरह मुख्यमंत्री करा रहे हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा

सागर। 31 दिसंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 279 तीर्थ यात्रियों को कामाख्या देवी के दर्शन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पुष्प वर्षा कर शुभ कामनाएं देते हुए ट्रेन को रवाना किया मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्रवण कुमार की तरह हर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रहे है आधुनिक युग में जहां लोग अपने काम में व्यस्त हैं इस प्रकार की योजनाएं बुजुर्गों के लिए एक वरदान हैं मैं आशा करता हूं कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बुजुर्गों को मिलेगा और वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में आकर भी आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर सकेंगे बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और आत्मसम्मान भी प्रदान करेगीउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा प्रदान करना है इस योजना के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 60 से अधिक विकलांगता वाले लोगों को भारत के किसी एक तीर्थ स्थल की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी इस योजना के माध्यम से सरकार ने बुजुर्गों की इच्छाओं को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है यात्रा के दौरान सरकार द्वारा सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिसमें विशेष रेल से यात्रा खाने-पीने की व्यवस्था पहनने के लिए आवश्यक वस्त्र, आवश्यकता अनुसार बस की यात्रा, गाइड और अन्य सुविधाएं शामिल हैं मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि, पी.एम.आवास योजना, कन्यादान योजना जैंसी अनेकों योजनाओं से हर व्यक्ति का विकास कर रही है हमारे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव का संकल्प है कि हर व्यक्ति को योजनाओं से जोड़कर लाभांवित किया जाये जिसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहा सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी सभी यात्रियों ने मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव, मंत्री राजपूत भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया मंत्री राजपूत ने यात्रियों से कहा कि यात्रा में कोई भी परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं सारी सुविधाएं श्रृद्धालुओं के लिए सरकार की तरफ से की गई हैं इस अवसर पर डाॅ.वीरेंद्र पाठक विनोद कपूर, पार्षद रूपेश यादव, बाबू सिंह,अनिल श्रीवास्तव,शुभम् जैन,रामेंद्र परिहार,अभिमन्यु,अर्पित,राजू पटैल अजय राजपूत,चंद्रेश ठाकुर टीला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments