सागर।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना बांदरी पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गयाअभियान के दौरान थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत द्वारा नगर एवं प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने तीन सवारी न बैठाने तेज व लापरवाही से वाहन न चलाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई यातायात नियमों की समझाइश पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लाभ समझाए गए तथा यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं एवं दूसरों की जान बचाने के लिए आवश्यक है अभियान के दौरान आमजन से सहयोग की अपील की गई तथा उन्हें सुरक्षित संयमित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया आमजन में सकारात्मक प्रभाव इस जन जागरूकता अभियान से क्षेत्र के नागरिकों में यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ी वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया नागरिकों द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना भी की गई l
0 Comments