भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी 21 दिसंबर को सागर प्रवास पर

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे रविवार 21 दिसंबर 2025 को सागर प्रवास पर रहेंगे जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे 21 दिसंबर दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे धर्म श्री संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे प्रातः 11:00 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित अटल स्मृति वर्ष,वीर बाल दिवस कार्यकर्म टोली,जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष की बैठक को सम्बोधित करेंगे दोपहर 02:00 बजे सुरखी विधानसभा की बैठक एवं शाम 04 बजे बंडा में बैठक को सम्बोधित करेंगे तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे l

Post a Comment

0 Comments