सागर।जिले में अवैध हथियार रखने व अपराधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 20.12.2025 को थाना बण्डा में पदस्थ प्रधान आरक्षक 1071 विक्रम सिंह ठाकुर को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक डिजायर कार में सवार होकर हाथों में देशी कट्टा लहराते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बण्डा की टीम द्वारा बल के साथ संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोककर सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से 02 नग देशी कट्टा 04 नग जिंदा कारतूस डिजायर वाहन क्रमांक UP 93 AZ 7717
को विधिवत जप्त किया गया गिरफ्तार आरोपी सौरभ पिता जगदीश सिंह बुंदेला उम्र 24 वर्ष, निवासी भगवा शिवाजी उर्फ शिव पिता राघवेन्द्र सिंह बुंदेला उम्र 21 वर्ष निवासी भेसली थाना बल्देवगढ़
युवराज उर्फ गुड्डू राजा पिता गिन्नी राजा बुंदेला उम्र 23 वर्ष, निवासी खरीला
रोहित राजा चौहान पिता कृष्णप्रताप सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी पुतरी थाना महाराजपुर जिला छतरपुर उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 745/25, धारा 25(1)(क) आयुध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
0 Comments