भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा किया गया ध्वजारोहण

सागर।जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने ध्वजारोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास हुए इस आयोजन पर अध्यक्ष महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस जनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरवशाली दिन है आज कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और उसका मूल उद्देश्य था की देशवासियों के लिए संघर्ष उनके अधिकारों के लिए अंग्रेजों से उन्हें आजाद करने के लिए  संघर्ष करना बलिदान की भी बात आए तो पीछे ना हटना और देश को गौरवशाली इतिहास के पन्नों में दर्ज करना कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जब आवाज बुलंद की तो 1885 के बाद करोड़ों लोग कांग्रेस के बैनर तले ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष करने एकजुट हुए और 1920 के बाद आंदोलन का इतना रुख बड़ा के ब्रिटिश सरकार को देश छोड़कर भागना पड़ा महेश जाटव ने कहा की गर्व  की बात है कि हम कांग्रेसी हैं जिसका इतिहास संघर्ष बलिदान और सेवा की गौरवशाली परंपरा रहा है कांग्रेस हमेशा निचले स्तर के व्यक्तियों को ऊपर उठाने का कार्य करती थी सुई से जहाज तक सुविधा उपलब्ध कराने में कांग्रेस की सरकारों का ही योगदान रहा है वर्तमान सरकार या तो  बेच रही है या ठेके पर दे रही है या नाम बदलने में लगी है महेश जाटव ने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि हम पहले गोरों से लड़े थे अब चोरों से लड़ने की बारी है  ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार एवं अमित राम जी दुबे ने स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी व आभार से बदल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने माना उक्त कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे,प्रदीप गुप्ता, रामकुमार पचौरी पंकज सिंघाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू राहुल चौबे राकेश राय, पार्षद ताहिर खान नीलोफर चमन अंसारी ,सुरेखा राकेश राय रोशनी वसीम खान, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहन शरद पुरोहित, कमलेश तिवारी रमाकांत यादव, विजय साहू, अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर आनंद हेला नारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी धर्मेंद्र चौधरी गीता कुशवाहा, मीना पटेल किरण लता सोनी, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी ,भैयन पटेल ,श्री दास रैकवार , हरीश चंद सोनबर,बाबू मछंदर ,गोपाल प्रजापति, सुरेश पंजवानी एडवोकेट अजमत खान पवन पटेल,शरद राजा सेन,राहुल खटीक आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के परिवारजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments