स्वदेशी मेले एवं शहर की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

सागर।शहर में आयोजित स्वदेशी मेले तथा शहर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा स्वयं पैदल भ्रमण पर निकले यह निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें संबंधित थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल उनके साथ उपस्थित रहा
पैदल भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था महिला सुरक्षा सीसीटीवी निगरानी प्रवेश निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं विनम्र व्यवहार के साथ कर्तव्य निर्वहन करने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों एवं दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सिन्हा ने कहा कि स्वदेशी मेला शहर की सांस्कृतिक एवं आर्थिक पहचान का महत्वपूर्ण आयोजन है, अतः यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सागर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments