शुक्रवार से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा

नई दिल्ली।रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की शुक्रवार से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया है इससे पहले जुलाई में किराये में बढ़ोतरी लागू की गई थी अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए किफायती किराया और ऑपरेशन की लागत के बीच संतुलन बनाना है जानिए किस श्रेणी में कितना किराया बढ़ा रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है 216 से 2,250 किमी तक किराये में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है राजधानी,शताब्दी,दुरंतो,वंदे भारत,तेजस हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी,अंत्योदय,गतिमान,युवा एक्सप्रेस नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है जीएसटी भी पहले की तरह लागू रहेगा यात्रा दूरी किराया बढ़ोतरी 0 215 किमी कोई बढ़ोतरी नहीं 216 750 किमी 25751 1250 किमी 10 1251 1750 किमी 215 1751 2250 किमी 20 उपनगरीय ट्रेनों पर असर नहीं भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है जो 26 दिसंबर यानी शुक्रवार से लागू हो रहा है हालांकि उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट पर कोई बदलाव नहीं हुआ है सभी प्रकार के सीजन टिकट उपनगरीय और गैर-उपनगरीय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Post a Comment

0 Comments