सागर।दिनांक 25.11.2025 को सूचनाकर्ता गोदन पिता स्व.रल्ली रैकवार उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम मूडरा जरूआखेडा द्वारा सूचना दी गई कि शक्ति घाटी की पहाड़ी में केम के पेड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40–45 वर्ष का शव पड़ा है सूचना पर चौकी जरूआखेडा में मर्ग क्रमांक 55/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा सूक्ष्मता से तथ्यों का संकलन कर अज्ञात मृतक की पहचान कराई गई मृतक की पहचान निरंजन सिंह पिता फूल सिंह राजपूत निवासी ग्राम सरखड़ी, थाना खुरई देहात के रूप में होने के उपरांत परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर कत्ल की आशंका प्रकट हुई विस्तृत एवं गहन जांच में मामला हत्या का सिद्ध होने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों रूपसिंह राजपूत, शैतानसिंह राजपूत दोनों निवासी सरखड़ी एवं राजेशसिंह राजपूत निवासी सिलोदा द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर पटककर उसकी निर्मम हत्या की गई मर्ग जांच से अपराध क्रमांक 309/2025 अंतर्गत धारा 296(बी), 103(1), 115(2), 238(ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया हत्या के प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था जबकि एक आरोपी राजेश राजपूत फरार चल रहा था जो मामले में शेष आरोपी था फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा ₹3000/- का इनाम घोषित किया गया विशेष टीम द्वारा लगातार दबिश, पतारसी एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से दिनांक 22.12.2025 को शेष फरार आरोपी राजेश राजपूत पिता खलकसिंह निवासी सिलोदा को भोपाल से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार जेआर पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
0 Comments