पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आज अटल पार्क में हुआ दीपोत्सव

सागर। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को "अटल स्मृति वर्ष" के रुप में मना रही हैं जिसके अंतर्गत  विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा द्वारा सागर के अटल पार्क में वृहद रुप से स्वच्छता अभियान चलाया गया नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के आसपास व पार्क परिसर में झाड़ू लगाकर परिसर में फैले डिस्पोजल खाद्य पदार्थों की खाली पन्नीयों व अन्य कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला साफ सफाई उपरान्त नेताओं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे जिला कोषाध्यक्ष,निकेश गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे,वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा,मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल,सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक अंशुल परिहार मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी दीपक दुबे, गौरव चौहान मनोज रैकवार,टिंकू राय एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments