मकरोनिया चौराहे के पास बने डिवाइडर में पिकअप वाहन टकराया

सागर।तमाम प्रयासों के बाद भी मकरोनिया चौराहे के आसपास वाहनों का डिवाइडरों से टकराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं रविवार को सागर बंडा रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गया, मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पिकअप वाहन शाहगढ़ से सागर शहर की ओर जा रहा था इसी दौरान चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गया, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई बताया जा रहा है की चालक को डिवाइडर नजर नहीं आया वहीं घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात अमले द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर मकरोनिया थाने में रखवाया गया।

Post a Comment

0 Comments