सागर।पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान जैसे प्राकृतिक कार्य को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनुचित दबाव बना कर केवल कागजी आकडे तैयार किये जा रहे है इसी के चलते सोमवार को मध्यप्रदेश सहायक पशुपालक चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है संघ के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह दांगी ने बताया कि पशुविभाग का कृत्रिम गर्भाधान सुविधा देने का एक मात्र उदेश्य उन्नत नस्ल के पशु उत्पान कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है कृत्रिम गर्भाधान जैसा कार्य पूर्णतः प्राकृतिक है इस परिस्थित में कृत्रिम गर्भाधान करने से मूल उदेश्य की पूर्ती कुछ हद तक संभव है प्रशासनिक दबाव बना कर कृत्रिम आकंडे तैयार करने से किसी का भी हित नहीं होगा जबकि विभाग के प्रशानिक अधिकारी अपनी मनमानी और आंकडो की बाजीगरी दिखाते हुये एक-एक कार्यकर्ता को 10 से 20 कृत्रिम गर्भाधान प्रतिदिन करने के लिए दवाब डाला जा रहा है।
0 Comments