सागर।मोतीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड में एक परिवार पर हुए हमले का मामला सामने आया है जहां आरोपियों ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी है जानकारी के अनुसार देवी साहू का बेटा प्रदीप साहू सब्जी का ठेला लगाकर घर लौटा और ठेला खड़ा कर रहा था तभी मोहल्ले के हेमंत साहू और अमित साहू आए और प्रदीप से बिना वजह गाली-गलौज करने लगे प्रदीप के भाई प्रमोद ने आपत्ति जताई तो हेमंत ने लोहे के पाइप से प्रदीप पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई बीच-बचाव में प्रमोद को भी चोटें आईं झगड़े के दौरान चीख-पुकार सुनकर परिवार घटना स्थल पर पहुंचे और झगड़ा रोकने की कोशिश की तब आरोपी अमित साहू ने उन पर चाकू से देवी साहू पर हमला कर दिया इसी दौरान पप्पू साहू भी मौके पर पहुंचा जिसने लोहे की रॉड से प्रदीप के सिर और पीठ पर वार किए वहीं रीना साहू और अंजली साहू ने देवी साहू की बहु आरजू साहू और बहन लक्ष्मी साहू पर लात-घूंसों से हमला किया जिससे उन्हें भी चोटें आईं परिवार की महिला संगीता साहू और उर्मिला साहू ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया वहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है फिलहाल घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतीनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।
0 Comments