चोर ने पत्नी की बीमारी बता कर रखी थी गिरवी चोर पकड़ाया

सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में कार्यरत सुरक्षाकर्मी की मोटरसाइकल अस्पताल परिसर से 20 दिन पहले चोरी हो गई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था  सुरक्षाकर्मी की गाड़ी मेडिकल कॉलेज के सामने तिरुपतिपुरम से बरामद की गई है  काकागंज निवासी सुरक्षाकर्मी रूपचंद अहिरवार की बजाज प्लैटिना बाइक  अस्पताल के ओपीडी गेट के पास से चोरी हो गई थी वहीं मोतीनगर थाना क्षेत्र के सोमला निवासी योगेश कुर्मी को उसी गांव में रहने वाला चोर बिहारी अहिरवार ने 10000 रूपये में पत्नी की बीमारी बता कर गाड़ी गिरवी रखी थी लेकिन शुक्रवार को तिरूपतिपुरम में काम करने आया योगेश गाड़ी साथ में ले आया और तभी रूपचंद्र का साला शुभम उस रास्ते से निकल रहा था अचानक उसकी नजर गाड़ी पर पड़ी जिसके बाद तुरंत उसने रूपचंद्र को गाड़ी खड़ी होने की जानकारी दी मौके पर पहुंच कर गाड़ी की पहचान सही साबित होने पर पुलिस को सूचित किया पुलिस ने आगे कार्यवाही करते हुए चोर बिहारी को एक ईंट भट्टे से गिरफ्तार कर थाने लाई और चोरी मामला दर्ज किया फिलहाल मोटरसाइकल थाने में रखवाई गई है पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर कोर्ट से सुपुर्द की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments