कैंट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने की मां बेटे के साथ मारपीट

सागर।कैंट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव में ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे मांग रहे मां बेटे के साथ मारपीट कर दी मिली जानकारी के अनुसार गुड्डी बाई अहिरवार और उसका बेटा हेमंत ठेकेदार घनश्याम से डामर के काम की मजदूरी मांगने गए तो गालीगलोज करने लगे विरोध करने पर घनश्याम का बेटा शंभु, लल्लू बाबू सहित अन्य 10 लोगों ने दोनों मां बेटे के साथ जम कर मारपीट कर दी जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीड़ित गुड्डी बाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार ने थाने में पैसे दिए है और उसने कहा है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता चाहे वह एसपी हो या कलेक्टर बहरहाल दोनों पीड़ित मां बेटे अस्पताल में इलाज करा रहे है उन्हें उनकी मजदूरी नहीं मिली अब एसपी कलेक्टर को मामले में संज्ञान लेना पड़ेगा तभी कार्यवाही हो सकती है क्योंकि पीड़िता ने बताया है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है क्योंकि आरोपियों ने थाने में पैसे दे दिए है।

Post a Comment

0 Comments